शहर

Mumbai Rain: ​मुंबई में प्री-मानसून का असर, सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बोरीवली, अंधेरी, बांद्रा और वसई-विरार समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

Image

मुंबई में दिनभर बारिश की संभावना

Mumbai Rain: मुंबई में आज सुबह की शुरुआत बारिश की फुहारों के साथ हुई। सुबह-सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बोरीवली, बांद्रा, अंधेरी, वसई-विरार समेत कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं कुछ जगहो में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार दोपहर और शाम के दौरान मुंबई के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसमें बोरीवली, चेंबूर, कोलाबा, मुलुंड, पवई, सांताक्रूज और वर्ली जैसे इलाके शामिल हैं। बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे बोरीवली, दहिसर और मीरा-भायंदर इलाकों में झमाझम बारिश हुईई। इसके अलावा मलाड, गोरेगांव, वर्सोवा, अंधेरी, पार्ले और जुहू में भी तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं मीरा-भायंदर, वसई, विरार और पालघर में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड हुई।

IMD के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 6:30 बजे सांताक्रूज में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई। दिन के दौरान यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मानसून से पहले मुंबई में बारिश का जोरदार ट्रेलर

मौसम विभाग ने पहले ही 1 से 4 जून के बीच मुंबई में बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम हो सकती है। फिलहाल दक्षिण मुंबई, ठाणे और मध्य उपनगरों के लिए भी IMD की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मुंबई में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article