शहर

Katra News: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, श्राइन बोर्ड ने घटाया शुल्क; अब 5100 में चार लोग हो पाएंगे आरती में शामिल

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णो की आरती में शामिल होने के लिए सस्ता फैमली पैकज लॉन्च किया है।

Image

श्रद्धालुओं के लिए फैमिली पैकेज लॉन्च, कम पैसों में कर सकेंगे दर्शन।

Katra News: जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में हर भक्त की कामना होती है कि वह अटका आरती में बैठे। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए विशेष सौगात लेकर आया है। इसके लिए नवंबर से लेकर फरवरी तक श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अटका आरती में शामिल होने का शुल्क कम कर दिया है। अब दो बड़े और दो बच्चे (10 वर्ष तक) 5100 रुपये में मां वैष्णो देवी की आरती में शामिल हो पाएंगे। बता दें इससे पहले प्रति व्यक्ति 2000 रुपये शुल्क था। कम किए गए शुल्क का फायदा ऑनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगा।

आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी हो सकेंगे अटका आरती में शामिल

ऑनलाइन बुकिंग पर 5100 रुपये में ठहरने और बिस्तर की सुविधा साथ में मिलेगी। श्राइन बोर्ड ने दीपावली के बाद यह निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार अटका स्थल को बोर्ड ने पहले से ज्यादा चौड़ा कर दिया है। अब यहां पर 400 से 500 श्रद्धालु एक साथ मां की आरती उतार सकते हैं।

गौरतलब हैं कि मां वैष्णो देवी की स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के प्रांगण को अटका कहा जाता है और हर दिन सुबह-शाम यहां आरती होती है। इसमें शामिल होने की हर किसी की इच्छा रहती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी दिव्य आरती में शामिल हो सकें, इसे देखने हुए श्री श्राइन बोर्ड ने शुल्क में कमी की है।

जानकारी के अनुसार योजना फरवरी माह तक लागू रहेगी और श्री श्राइन बोर्ड लगातार इसकी निगरानी करता रहेगा। श्री श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि नवंबर से फरवरी तक मां वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालु कम संख्या में आते हैं। इन महीनों में अधिक से अधिक श्रद्धालु यात्रा करने पहुंचें, इसके लिए यह योजना लाई गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article