वडोदरा में तेज रफ्तार का तांडव; पहले ही दिन ड्यूटी पर निकले डिलीवरी बॉय को मारी कार ने टक्कर, मौत

वडोदरा में तेज रफ्तार ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सन फार्मा रोड पर देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के पीछे ओवरस्पीड और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Vadodara Accident: वडोदरा शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अतलादरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सन फार्मा रोड पर देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक कार ने अभिषेक मोरे नामक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह उसका एक प्राइवेट कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय के तौर पर ड्यूटी का पहला ही दिन था।

Delivery boy dies after being hit by a car in Vadodara

वडोदरा में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

कौन चला रहा था कार?

इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में तीन युवतियां सवार थीं, जो एक शादी समारोह से लौट रही थीं। कार 19 वर्षीय ऋषिका सदनानी चला रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी में उसके साथ तनीषा और विस्मयी पटेल नाम की दो अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं।

End of Feed