Vadodara: यूसुफ पठान को प्लॉट देने के प्रस्ताव को स्टैंडिंग कमेटी की मंजूरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

वडोदरा में VMC की स्टैंडिंग कमेटी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को प्लॉट आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने भाजपा पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। अब प्रस्ताव पर निगम की सामान्य सभा में चर्चा होगी।

Vadodara News: गुजरात के वडोदरा में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को जमीन आवंटित करने का मामला राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) की स्टैंडिंग कमेटी ने गुजरात सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस पर निगम की सामान्य सभा में चर्चा की जाएगी, जहां आगे का फैसला लिया जाएगा।

vadodara

यूसुफ पठान की जमीन पर रियायत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन वर्षा व्यास के मुताबिक, प्रस्ताव में यूसुफ पठान को 500 वर्ग मीटर जमीन उपहार के रूप में देने का प्रावधान है। इसके बदले जमीन के मूल्यांकन के मुताबिक सरकार VMC को राशि देगी। वहीं, शेष 478 वर्ग मीटर जमीन के लिए मूल्यांकन राशि का 55 प्रतिशत जमा कराने और 45 प्रतिशत की रियायत देने का प्रस्ताव है। व्यास ने जमीन के मूल्यांकन के लिए 2.10 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर का जिक्र किया।

End of Feed