शहर

उत्तरकाशी में क्रिसमस से पहले बदला मौसम, बर्फबारी से गुलजार हुईं वादियां; बर्फ में पर्यटकों की मस्ती

क्रिसमस और नव वर्ष के स्वागत में मौसम भी मेहरबान हो गया है। बर्फबारी से हिल स्टेशनों का रूप बदल गया है। जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हर्षिल, सांकरी, जखोल, मुखवा, धराली, सुक्की, झाला, पुराली में सोमवार दोपहर से बर्फबारी शुरू हुई।

Image

उत्तरकाशी में बर्फबारी।

Photo : Times Now Digital

Uttarkashi Snowfall: क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों को उत्तरकाशी ने एक खास तोहफा दिया है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद भारी संख्या में पर्यटक मौसम का लुत्फ उठाते दिखे।

इन जगहों पर हुई बर्फबारी

गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, सांकरी, जखोल, मुखवा, धराली, सुक्की, झाला और पुराली जैसे क्षेत्रों में सोमवार दोपहर से ही बर्फबारी शुरू हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम तो पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। हर्षिल घाटी में तो इस सीजन का यह दूसरा हिमपात है। इसके साथ ही दयारा बुग्याल, डोडीताल, हरकीदून और केदारकांठा जैसे लोकप्रिय ट्रेकिंग स्थलों पर भी भारी बर्फबारी हो रही है। सीमांत क्षेत्रों में भी बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।

पर्यटकों में खुशी का माहौल

बर्फबारी से पर्यटक काफी उत्साहित हैं। कई पर्यटक खूबसूरत बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं और फोटोग्राफी कर रहे हैं। कुछ पर्यटक स्नोबॉल लड़ रहे हैं और बर्फ में खेल रहे हैं।

ठंड बढ़ने से सावधानी बरतने की अपील

इस बीच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने पर्यटकों को गर्म कपड़े पहनने, जूते पहनने और बर्फबारी के दौरान घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत

बर्फबारी से जहां एक ओर पर्यटकों में खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के लिए यह मुश्किलें भी पैदा कर सकती है। बर्फबारी से यातायात बाधित हो सकता है और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article