Uttarakhand: बारातियों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत और 10 घायल

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में लैंसडाउन क्षेत्र में सिसलडी-आसनखेत मोटर मार्ग पर नौगांव के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारातियों को ले जा रही एक कार के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को कोटद्वार में सेना के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

accident

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा

End of Feed