उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, भ्रामक खबरों पर सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने दी सफाई

सचिव उद्योग ने विनय शंकर पांडे ने बताया कि दिसंबर 2023 में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। करीब 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश की अगली ग्राउंडिंग की तैयारी की जा रही है।

देहरादून: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक एक लाख एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है और निवेश से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक हैं। उन्होंने दावा किया कि परियोजनाओं की जानकारी उद्योग विभाग और सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल पर उपलब्ध है। पांडे ने कहा कि तथ्यों की पूरी जानकारी के बिना निवेश को लेकर भ्रामक धारणा बनाना उचित नहीं है।

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे।

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

सचिव उद्योग ने यह भी बताया कि करीब 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश की अगली ग्राउंडिंग की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। उन्होंने मीडिया और अन्य संबंधित लोगों से परियोजनाओं का मौके पर निरीक्षण करने और उद्यमियों से बातचीत के बाद तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालने की अपील की।

End of Feed