देहरादून–ऋषिकेश सड़क परियोजना पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, जनसहमति बनने तक नहीं कटेगा एक भी पेड़

देहरादून–ऋषिकेश 4-6 लेन सड़क परियोजना को लेकर उठ रहे पर्यावरणीय और जनहित से जुड़े सवालों के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सभी हितधारकों के साथ सहमति बनने तक परियोजना के तहत किसी भी पेड़ की कटाई नहीं होगी।

Dehradun Rishikesh Road Project: देहरादून–ऋषिकेश 4 से 6 लेन सड़क परियोजना को लेकर पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों की ओर से लगातार जताई जा रही चिंताओं के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि परियोजना से जुड़े सभी पक्षों के साथ व्यापक संवाद कर सहमति और भरोसे का माहौल तैयार होने तक सड़क विस्तार के लिए प्रस्तावित किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी।

CM Pushkar Singh Dhami (File Photo)

धामी सरकार ने पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

सीएम धामी ने बताया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता क्या है?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की प्राकृतिक धरोहर, लोगों की भावनाओं और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी निर्णय को संवाद, आपसी सहमति और व्यापक जनहित को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस परियोजना से जुड़े सभी पक्षों, स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों के साथ दोबारा विस्तृत चर्चा कर उनकी राय और सुझाव प्राप्त करें।

End of Feed