मॉनसून की रफ्तार धीमी होते ही चारधाम यात्रा ने फिर पकड़ा जोर, अभी तक 38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand Chardham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस साल अभी तक करीब 38 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की है। अभी अक्टूबर और नवंबर की चारधाम यात्रा होनी बाकी है। जिसके बाद इस साल के आंकड़ों से पिछले साल का रिकॉर्ड को टूटने की उम्मीद है। पिछले साल 56.13 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आए थे।

Uttarakhand Chardham Yatra: मानसून के धीमा पड़ते ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने फिर जोर पकड़ लिया है और सोमवार को एक दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने यहां बताया कि सोमवार को 20,497 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन के लिए पहुंचे जिसमें से सर्वाधिक संख्या केदारनाथ पहुंचने वालों की रही। केदारनाथ धाम में 7,350 तीर्थयात्री पहुंचे जबकि बदरीनाथ में 6811, गंगोत्री में 3619, यमुनोत्री में 2717 यात्री पहुंचे। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में 1632 और गोमुख में 115 श्रद्धालु पहुंचे। इस वर्ष अभी तक करीब 38 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं जबकि अभी अक्टूबर और नवंबर की यात्रा शेष है।

Char Dharm

उत्तराखंड में चारधाम

पिछले साल 56.13 लाख श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आगामी अवधि के लिए पंजीकरण करवाया है। पिछले साल 56.13 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा करने पहुंचे थे जो एक रिकॉर्ड था। अधिकारियों को उम्मीद है कि चारधाम श्रद्धालुओं के उत्साह के मद्देनजर पिछले साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इस वर्ष यात्रा की शुरुआत 10 मई से हुई जब केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले थे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुले थे। केदारघाटी में 31 जुलाई की रात आई भीषण आपदा का असर भी यात्रा पर पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए न केवल करीब 18 हजार यात्रियों को केदारनाथ पैदल मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं यात्रा को एक पखवाड़े में ही काफी हद तक बहाल कर दिया गया।

End of Feed