शहर

Kannauj: सपा नेता नवाब सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का है आरोप

कन्नौज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने नबाव को पीड़िता के साथ रात 2 बजे पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जानें क्या है पूरा मामला-

Image

फाइल फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kannauj: उत्तर प्रदेश की कन्नौज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सपा नेता को विद्यालय में पीड़िता के साथ रात 2 बजे पकड़ा था, जिसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नबाव सिंह यादव अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

पुलिस ने नाबालिक के साथ कमरे में पकड़ा

जानकारी के मुताबिक रात्रि 1:30 बजे UP 112 पर सूचना मिली कि लड़की के टॉप उतार दिए और गलत काम करने के प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और PRV मौके पर पहुंची। कमरे में नवाब सिंह यादव मौजूद था।

नौकरी दिलाने के लिए लेकर गई थी पूजा तोमर

लड़की की बुआ पूजा तोमर पत्नी पुष्पेंद्र सिंह निवासी बिनौरा रामपुर उम्र 38 साल भी वहां मौजूद थी। पूजा तोमर ने बताया कि वह भाजपा में महिला मोर्चा जिला मंत्री है। पूर्व में समाजवादी पार्टी में थी। नवाब सिंह से पहले से जान-पहचान थी। आज रात लगभग 11:30 बजे मिलने आए थे।

पुलिस ने सपा नेता को किया गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया की बुआ नौकरी दिलाने के नाम पर लाए थी। बुआ जब टॉयलेट गई तो नवाब सिंह ने टॉप उतरा, तब तक बुआ आ गई। फिर UP 112 को कॉल किया। तुरंत तहरीर के आधार पर FIR No. 681/24 u/s 76 BNS, 3/4 POCSO Act रजिस्टर किया गया। पुलिस ने नवाब सिंह को हिरासत में लिया है।

पार्टी से निकाला गया था नबाव

बता दें कि नवाब सिंह पूर्व में डिंपल यादव जी का सांसद प्रतिनिधि रहा है। पूर्व में समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। पार्टी में वापस नहीं लिया गया है। अपने स्तर से समाजवादी पार्टी का काम करता है। जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया है कि पूजा तोमर किसी पद पर नहीं है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें