UP News: 19575 करोड़ से होगा यूपी रेलवे का विकास, कई रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

UP News: उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास किया जा रहा है। रेलवे के इस विकास के लिए 19,575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस विकास में कई रेल लाइनों और स्टेशनों का विकास किया जाएगा।

UP News: उत्तर प्रदेश में रेलवे विकास को लेकर तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में पर्यटकों के बढ़ते हुए आगमन को देखते हुए रेलवे विकास का बड़ा फैसला लिया गया है। इसमें कई स्टेशनों के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाने, नई रेल लाइन, दोहरीकरण और तीसरी रेल लाइन के साथ रेलवे स्टेशनों का विकास भी शामिल होगा। रेलवे के इस विकास से रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी और यातायात भी व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।

Uttar Pradesh Railway Line

उत्तर प्रदेश रेलवे लाइन का विकास

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के विकास के लिए 19,575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बता दें कि रेलवे के इस विकास में अयोध्या धाम रेलवे लाइन और स्टेशन का विकास भी शामिल किया गया है, जिसके माध्यम से अयोध्या धार रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी अन्य शहरों के साथ की जाएगी, ताकि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाजनक यात्रा का मौका प्राप्त हो सके।

End of Feed