पीलीभीत के बाद आजमगढ़ की वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी, 10 बार आया 'विकास यादव' का नाम; 9 अधिकारियों पर EC का एक्शन

Uttar Pradesh SIR Row: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बाद अब आजमगढ़ की मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की।

Uttar Pradesh SIR Row: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बाद अब आजमगढ़ की मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की। समाजवादी पार्टी (SP) ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-347 आजमगढ़ की मतदाता सूची में 'विकास यादव' नाम के व्यक्ति का नाम 10 बार दर्ज होने का आरोप लगाया था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कराई गई जांच में मतदाता सूची में नामों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं।

UP SIR Row

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (फोटो साभार: @ceoup)

9 अधिकारियों पर गिरी गाज

इस मामले में कंप्यूटर सहायक और पांच बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और दो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई किए जाने से पहले संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

End of Feed