कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक 'जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट' मिशन पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने समीक्षा बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और निगरानी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

Kanwar Yatra 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों अधिकारियों ने उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने मेरठ मंडलायुक्त सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडलों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डिजिटल माध्यम से भाग लिया।

Kanwar Yatra 2026

बाबा भोले के भक्तों की यात्रा होगी सुरक्षित

बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

बैठक से पहले मुख्य सचिव ने मेरठ स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जलाभिषेक किया। गोयल ने बताया कि कांवड़ यात्रा एक महत्वपूर्ण और विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसे बिना किसी अप्रिय घटना या दुर्घटना के संपन्न कराना सभी विभागों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस, मोबाइल शौचालय, सड़क मरम्मत, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त (सावन शिवरात्रि) तक चलेगी।

End of Feed