शहर

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, 5 साल की बच्ची के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म; जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में एक शिक्षक ने 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है- आइए जानें पूराम मामला क्या है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • ट्यूशन पढ़ने जाती थी मासूम
  • माता-पिता ने दर्ज की शिकायत

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक शिक्षक ने एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामला रानीपुर थाना अंतर्गत एक गांव का है। जहां ट्यूशन पढ़ने गई एक बच्ची एक दरिंदे का शिकार हो गई। ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। जिसके बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो घरवालों को इस बात की जानकारी मिली। परिजनों ने रानीपुर थाना प्रभारी से इस मामले की शिकायत की है।

ट्यूशन पढ़ने जाती थी बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गयी शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति बच्चों को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता है। व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी तभी शिक्षक ने उससे दुष्कर्म किया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बच्ची की मां ने शिकायत में कहा गया कि बच्ची की तबियत खराब होने लगी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रानीपुर थाना प्रभारी से इस मामले की शिकायत की। रानीपुर थाना प्रभारी कंचन मौर्या ने बताया कि एक शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article