UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है। शुक्रवार को बरेली, गोरखपुर, अयोध्या और कुशीनगर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। साथ ही तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
आज यूपी का मौसम
आज यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहे की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा भी छाया रह सकता है। यूपी के 32 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी गिरावट होगी। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।
यूपी के किन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट - गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली और पीलीभीत।
येलो अलर्ट - अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, बाराबंकी और बदायूं ।
यूपी में अगले 3 दिनों में मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण में एक ट्रफ के तौर पर दिख रहा है। इसके प्रभाव से प्रभाव से यूपी में अगले 3 दिनों तक तराई समेत ज्यादातर इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। 14 दिसंबर को पूर्वी यूपी में घने से अत्यंत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट है। 15 दिसंबर को दोनों हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। जिसके बाद गिरावट के आसार हैं।
