शहर

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें; 24 जिलों में दिखा कोहरे का असर, ठिठुरन रहेगी जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December 2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार इन दिनों सर्दियों के पूरे प्रभाव में है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड और कोहरे ने लोगों की गतिविधियों को प्रभावित किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। ऐसे में आइए जानें बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा?

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December 2025: पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम पूरी तरह सर्दियों के प्रभाव में है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है। शाम के समय इसकी तीव्रता बढ़ जाती है, वहीं सुबह दृश्यता बेहद कम होती है। दिनभर भी कोहरे का असर बना रहता है। इसी कारण शुक्रवार को पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता केवल 250 मीटर दर्ज की गई। केवल कोहरा ही नहीं, बल्कि रात का ठंडा मौसम भी लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे बना हुआ है, जिससे लोग शाम होते ही घरों में लौट जाते हैं और राजधानी की सड़कों पर जल्दी ही सन्नाटा छा जाता है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में स्पष्ट किया है कि फिलहाल इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

24 जिलों में कोहरे का असर

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, बांका और भागलपुर सहित 24 जिलों के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की धीमी गति और रात के समय बादलों भरे आसमान के कारण यह कोहरा बना हुआ है। यदि हवा में आर्द्रता बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में कोहरा और भी घना होने की संभावना है।

हर इलाके में कड़ाके की ठंड

इन दिनों बिहार के सभी हिस्से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से सबसे अधिक ठंड देखने को मिल रही है, जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6°C दर्ज किया गया। जिले के जंगली और पहाड़ी इलाके तापमान को लगातार कम बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत कुल 15 जिलों में रात का तापमान 10°C से 11.5°C के बीच रहा। जबकि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण और बांका सहित बाकी जिलों में रात का तापमान 6.6°C से 10°C के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, रोहतास और कैमूर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी जिलों में यह 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। वहीं, दिन के समय अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन के दौरान थोड़ी गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और शाम की ठंड और ठिठुरन अभी बनी रहेगी।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

हाल ही के मौसम डेटा के अनुसार, बिहार के कुछ प्रमुख शहरों में तापमान में अंतर देखने को मिला है। पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी में मौसम लगभग समान रहा, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा, अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article