शहर

UP Weather: घने कोहरे की आगोश में यूपी, 32 जिलों में IMD का अलर्ट; ठंड का प्रकोप जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में ठंड के साथ अब घने कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। तराई इलाकों में कई हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने लगी है। जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी भी शून्य तक पहुंच गई। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा:

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है। शुक्रवार को बरेली, गोरखपुर, अयोध्या और कुशीनगर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। साथ ही तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहे की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा भी छाया रह सकता है। यूपी के 32 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी गिरावट होगी। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।

यूपी के किन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट - गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली और पीलीभीत।

येलो अलर्ट - अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, बाराबंकी और बदायूं ।

यूपी में अगले 3 दिनों में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण में एक ट्रफ के तौर पर दिख रहा है। इसके प्रभाव से प्रभाव से यूपी में अगले 3 दिनों तक तराई समेत ज्यादातर इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। 14 दिसंबर को पूर्वी यूपी में घने से अत्यंत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट है। 15 दिसंबर को दोनों हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। जिसके बाद गिरावट के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article