यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा झोल, विधानसभा सूची में 3.38 करोड़ मतदाता गायब, चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव की तुलना में विधानसभा की वोटर लिस्ट में 3.38 करोड़ मतदाता कम पाए गए हैं। चुनाव आयोग ने तीनों मतदाता सूचियों के मिलान के निर्देश दिए हैं। जानें रायबरेली के केस से लेकर आंकड़ों के पूरे गणित तक सब कुछ।

उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में मतदाता सूचियों के आंकड़ों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य में स्थानीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की तुलना में विधानसभा की आधिकारिक वोटर लिस्ट में 3.38 करोड़ वोटरों के नाम गायब पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेशभर में तीनों मतदाता सूचियों (पंचायत, निकाय और विधानसभा) के शत-प्रतिशत मिलान और गहन जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

UP Electoral Roll Mismatch sir

रायबरेली जिले से खुला मामला (सांकेतिक चित्र)

आंकड़ों का खेल: कहां कितने वोटरों का अंतर?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्थानीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची तथा विधानसभा वोटर लिस्ट के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत मतदाता सूची में 12.58 करोड़ नाम दर्ज हैं, जबकि विधानसभा वोटर लिस्ट में यह संख्या 10.20 करोड़ है, यानी 2.38 करोड़ मतदाताओं का अंतर है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में निकाय मतदाता सूची में 4.32 करोड़ वोटर हैं, जबकि विधानसभा सूची में 3.31 करोड़ नाम दर्ज हैं, जिससे 1.01 करोड़ मतदाताओं का अंतर सामने आता है। कुल मिलाकर पंचायत और शहरी निकायों की संयुक्त मतदाता सूची 16.90 करोड़ है, जबकि विधानसभा वोटर लिस्ट में 13.52 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। इस तरह दोनों सूचियों के बीच कुल 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर पाया गया है।

End of Feed