Fatehpur News: यूपी STF ने 41 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2023, 03:46 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल फोर्स STF ने फतेहपुर जिले से 41 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार दोनों तस्कर पंजाब के लुधियाना से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे।

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने फतेहपुर जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर उनके कब्जे से लगभग 41 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

Illegal Liquor

उत्तर प्रदेश में शराब तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 41 लाख रुपये की शराब बरामद।

गिरफ्तार आरोपी शराब को लुधियाना (पंजाब) से बिहार ले जा रहे थे।

End of Feed