शहर

Sultanpur News: अधिकारी पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज, BEO की डांट के बाद टीचर ने जहर खाकर दी थी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 03:36 PM IST

सुल्तानपुर में एक शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी की डांट से क्षुब्ध होकर सुसाइड कर ली थी। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने के लिए केस दर्ज किया गया है।

Image

खंड शिक्षा अधिकारी पर केस दर्ज (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक प्रधानाध्यापक के खुदकुशी करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के 54 घंटे बाद गुरुवार को प्रधानाध्यापक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे चित्ता जूनियर हाईस्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश द्विवेदी गत शनिवार को अपने बेटे की तबीयत खराब होने पर छुट्टी लेकर घर आए थे। इसके बाद कुड़वार के खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव स्कूल पहुंचे थे और द्विवेदी को ड्यूटी पर न पाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।

शिक्षक ने जहर खाकर दी जान

सूत्रों ने बताया कि इस बात से आहत होकर शिक्षक ने जहर खा लिया था। मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे उनकी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मौके पर एक 'सुसाइड नोट' भी मिला है। जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक ने परिजन से आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी। आज सुबह जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा केवटली गांव पहुंचे और मृतक शिक्षक के परिजनों से बातचीत की।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

अधिकारियों ने मृतक के बेटे ज्ञान प्रकाश द्विवेदी की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। दर्ज मुकदमे की प्रति मिलने पर करीब 54 घंटे बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए कुड़वार घाट ले गए। जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को जिलाधिकारी ने प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने उप जिलाधिकारी (सदर) सीपी पाठक को जांच सौंपते हुए 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव को हटाते हुए अपने कार्यालय से संबद्ध किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!