UP SIR: भाजपा प्रभाव वाले जिलों में वोट अधिक वोट कटे , मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम वोट कटे

UP SIR: उत्तर प्रदेश में एसआईआर कार्यक्रम 27 अक्टूबर, 2025 से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य भर के सभी 75 जिलों, 403 विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों को शामिल किया गया था।

UP SIR: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भाजपा के मजबूत प्रभाव वाले जिलों में मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई है, जबकि मुस्लिम बहुल जिलों में यह कमी अपेक्षाकृत कम रही है। आंकड़ों के मुताबिक;- लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर और मेरठ जैसे जिलों में 27 अक्टूबर 2025 की पुरानी सूची की तुलना में मतदाताओं के नाम काटे जाने का प्रतिशत सबसे अधिक रहा।

US SIR

UP Voter List: भाजपा प्रभाव वाले जिलों में वोट अधिक वोट कटे (फाइल फोटो- PTI)

जहां जीती बीजेपी वहीं कटे ज्यादा वोट

इन जिलों में 18.75 प्रतिशत से लेकर 22.89 प्रतिशत तक वोट घट गए। इन सभी क्षेत्रों में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ज्यादातर सीटें जीती थीं और लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी ये सीटें भाजपा के गढ़ मानी जाती हैं।. राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा नाम कटे हैं, जहां भाजपा के ही विधायक हैं। इनमें साहिबाबाद, नोएडा, लखनऊ उत्तर, आगरा कैंट और इलाहाबाद नॉर्थ शामिल हैं।

End of Feed