UP News: 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को यूपी सरकार की बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त यात्रा का मौका

UP News: यूपी में 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात देने वाली है। इस योजना में 60 से अधिक आयु की महिलाओं को फ्री रोडवेज बस सेवा मिलेगी।

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये सौगात योगी सरकार के हक में होती है की नहीं, ये तो बात की बात है। फिलहाल, मिलने वाली इस सौगात में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवज बसों में 60 वर्षों से अधिक आयु की सभी महिलाओं मुफ्त में सफर करने का मौका मिलेगा।

UP Roadways Bus Free Service for Women above 60 Years of Age

यूपी सरकार देगी 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सौगात, फ्री रोडवेज बसों में सफर का मिलेगा मौका

इस योजना को शुरू करने के लिए अनुपूरक बजट में योगी सरकार ने 1 करोड़ रुपये प्रतिकर भुगतान का प्रावधान किया है। बता दें कि बीजेपी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक संकल्प पत्र जारी किया था. जिसमें उन्होंने 60 से अधिक महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा प्रदान करने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए अब सरकार तैयारी कर रही है।

End of Feed