शहर

UP News:'द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा'...और महिला सिपाही सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 08:34 AM IST

यूपी के कासगंज में एक महिला पुलिसकर्मी को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर निलंबित कर दिया गया। महिला सिपाही ने रील में 'द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और आग लग गई'गाने में रील बनाई थी।

Image

वर्दी में रील बनाने पर महिला सिपाही सस्पेंड

Photo : BCCL

कासगंज: यूपी पुलिस रील्स बनाकर सुर्खियां बटोरने में आगे है। कई ब्यूरोक्रेट्स भी सोशल मीडिया पर अक्सरअपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं। इसमें वर्दी में रील बनाने पर कई महिला पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है। लेकिन, ऐसे मामले बीच बीच में आते रहते हैं। ताजा मामला यूपी के कासगंज से आया है, जहां, 'द‍िल्लगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा और आग लग गई' गाने ने महिला सिपाही की जिंदगी में जहर घोल दिया। उक्त महिला सिपाही को वर्दी में रील बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल करने पर निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रील वायरल होते ही सस्पेंड

बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली आरती सोलंकी दो माह से कासगंज के सहावर थाने में तैनात हैं। आरती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को एक रील अपलोड होते ही बखेड़ा खड़ा हो गया। ड्यूटी के दौरान आरती हिंदी फिल्म दोस्ताना के गाने 'दिल्लगी ने दी हवा...पर रील बनाई और पोस्ट कर दिया। सोशल मीड‍िया पर रील तेजी से वायरल होने से आरती चर्चा में आ गईं।

मामला एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में आया। रील में सिपाही वर्दी पहने हुए है, इसलिए एसपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुएमहिला सिपाही आरती सोलंकी को बुधवार को निलंबित कर दिया। इस संबंध में जांच के आदेश देते हुए महिला सिपाही से जवाब तलब किया गया है।

महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा भी हो चुकी हैं बर्खास्त

इसी तरह आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने सरकारी पिस्टल के साथ रील इंस्टाग्राम पर प्रसारित की थी। तत्कालीन एसएसपी मुनिराज ने प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया था। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। हाल में इस्तीफा वापस के लिए आवेदन किए जाने पर बाबू ने गलत तरीके से बहाली पत्र जारी करते हुए ज्वॉइनिंग करवा दी थी। मामला खुलने पर पुलिस आयुक्त ने फिर से बर्खास्त कर दिया। बाबू को निलंबित किया गया, जिसकी जांच जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article