शहर

Bulandshahr News: महिला सिपाही की इस हालात में मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 09:04 PM IST

यूपी के बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में एक महिला सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत के सिलसिले में उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में आम महिलाएं ही नहीं अब पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने वाली महिलाएं भी खतरे में हैं। इसी तरह का ताजा मामला बुलंदशहर से सामने आया है। जिले के स्याना इलाके में एक महिला सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत के सिलसिले में उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पीलीभीत में थी तैनात

पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने सोमवार बताया कि 19-20 नवंबर की दरमियानी रात को स्याना थाना क्षेत्र के खाद मोहन नगर क्षेत्र में चंचल (21) नामक महिला सिपाही का शव फांसी से लटकता पाये जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि चंचल पीलीभीत जिले में तैनात थी और मातृत्व अवकाश पर अपनी ससुराल आयी थी।

उन्होंने बताया कि सिपाही के पिता की तहरीर पर उसके पति कुलदीप और सास तथा ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!