शहर

Gorakhpur News: नगालैंड की लेडी डॉक्टर के साथ तीन लड़कों ने की अभद्रता, डेढ़ किलोमीटर तक किया पीछा

गोरखपुर में 22 फरवरी की रात एम्स में कार्यरत नागालैंड की एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और अभद्रता का मामला सामने आया। ओरियन मॉल से लौटते समय तीन युवकों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया और एम्स गेट नंबर-2 के पास बैडटच किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

Image

गोरखपुर में नगालैंड के डॉक्टर के साथ तीन युवकों ने की अभद्रता।

Photo : iStock

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नगालैंड में एक महिला डॉक्टर के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की। यह घटना 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर ओरियन मॉल से लौट रही थीं, तभी तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एम्स के गेट नंबर-2 के पास एक युवक ने उनके साथ बैडटच किया। डॉक्टर के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला ने दर्ज की शिकायत

कैंपस पहुंचने के बाद पीड़िता ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट्स डॉक्टर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स प्रशासन ने भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।

आरोपियों को ही रही शिनाख्त

एसएसपी गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओरियन मॉल से लेकर एम्स अस्पताल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें एक मोटरसाइकिल की पहचान की गई है। सभी आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article