यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए ने फैलाई दहशत, बाथरूम में जा घुसा, तीन घंटे बाद पकड़ा गया

UP Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए ने समाज में दहशत फैला दी। तेंदुए की खबर सुन पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया।

Moradabad Leopard News: यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए ने समाज में दहशत फैला दी। वह एक घर के बाथरूम में जा घुसा। कई घंटों की मशक्कत के बाद जंगली जानवरी को पकड़ा गया। यह मामला जिले के रामगंगा विहार स्थित हरथला गंगा मंदिर के पास का है, जहां एक घर में तंदुआ घुस आया। इस कारण पूरे मोहल्ले में हंगामा हो गया। बता दें कि जिस घर में तेंदुआ घुसा, वहां मौजूद लोगों ने जानवर को बाथरूम में बंद कर अफनी जान बचाई। तेंदुए की खबर सुन पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया।

यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए ने फैलाई दहशत

यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए ने फैलाई दहशत

परिवार ने क्या बताया?

जिस घर में तेंदुए की एंट्री ली, वह मेघराज प्रजापति का घर था। मेघराज के परिजनों ने बताया कि घर के अंदर कुछ आहट महसूस हुई। जब देखा तो बाथरूम में एक तेंदुआ बैठा दिखा। जहां बिना देर किए परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।

End of Feed