UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के अच्छे दिन, नौकरी सुरक्षा और 40 लाख तक बीमा कवर; यूपीकॉस पोर्टल-वेबसाइट लॉन्च

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम’ (UPCOS) शुरू कर 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी और सामाजिक सुरक्षा देने का ऐलान किया है। नई व्यवस्था में समय पर वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं, डिजिटल भर्ती और दुर्घटना की स्थिति में ₹40 लाख तक का बीमा कवर मिलेगा।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' का आधिकारिक शुभारंभ किया। इसके साथ ही यूपीकॉस (UPCOS) का पोर्टल, वेबसाइट और लोगो भी लॉन्च किया गया। इस व्यवस्था से प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों और उनके परिजनों समेत लगभग 20 लाख लोगों को सीधा सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा कवर मिलेगा।

UP Overhauls Outsource Hiring Framework

यूपीकॉस पोर्टल व वेबसाइट लॉन्च

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों का पारिश्रमिक अब किसी एजेंसी या व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर नहीं होगा, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित श्रेणी के अनुरूप तय किया जाएगा। वेतन हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। सरकार एजेंसियों को अलग से सर्विस चार्ज देगी, जिससे कर्मचारियों के वेतन से कोई कटौती नहीं की जा सकेगी।

End of Feed