शहर

UP Weather: यूपी में अभी से सताने लगी गर्मी, 34 डिग्री के करीब पारा; होली तक कितना बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Feb 2026: यूपी में लोगों को अभी से गर्मी सताने लगी है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (28 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक ठंड से गर्मी की ओर रुख कर चुका है। जहां फरवरी की शुरुआत में सर्दी का मौसम बना हुआ था, वहीं अब दिन में चिलचिलाती धूप निकलने लगी है। अभी से ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री के पास पहुंच गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन में तीखी धूप के कारण ज्यादा देर बाहर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि सुबह और रात के समय अभी भी मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में चटख धूप भी बनी रहेगी। जिससे गर्मी का एहसास होगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी। जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

अगले 3 दिन चलेंगी तेज हवाएं

IMD के अनुसार यूपी में 1 से 3 मार्च तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस अवधि में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। वहीं तापमान की बात करें तो इस सप्ताह अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। जिससे यह भी सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!