उत्तर प्रदेश का मौसम (27 Feb 2026) UP Weather Today: फरवरी में ही तपने लगा यूपी, होली तक बढ़ेगी गर्मी की मार!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 Feb 2026: यूपी में ठंड का असर लगभग समाप्त हो गया है और गर्मी जोर पकड़ रही है। दिन में धूप की तल्खी बढ़ती जा रही है और सुबह-शाम गुलाबी ठंड भी कम होती जा रही है। अगले सात दिन मौसम में कितना बदलाव होगा, आइए जानें।

यूपी में आज का मौसम (27 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में फरवरी माह में ही गर्मी सताने लगी है। अभी से ही मार्च-अप्रैल जैसे गर्म मौसम का एहसास होने लगा है। दोपहर में सूरज की तपिश के कारण धूप चुभने लगी है। हालांकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड बनी हुई है। लेकिन इस बार सर्दी का असर जल्दी खत्म हो गया है और गर्मी की दस्तक भी समय से पहले हो गई है। जिसकी वजह मौसम विभाग ने ला-नीना का कमजोर पड़ना बताया है। इसी कारण फरवरी में ही तेज धूप सता रही है और तापमान भी आसमान छूने लगा है। इस बार होली तक ही चुभने वाली गर्मी पड़नी शुरू होने की संभावना है।

UP Weather

यूपी का मौसम

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ रहेगा। अगले 7 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप भी खिली रहेगी। जिससे गर्मी का एहसास बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस सप्ताह दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह सामान्य से काफी अधिक बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। यह भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा।

End of Feed