UP Weather: यूपी में होली से पहले ही दिखे गर्मी के तेवर, 31 डिग्री के पार पहुंचा पारा; जानें 7 दिन में कितना बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 Feb 2026: यूपी में होली से पहले ही गर्मी के तेवर नजर आने लगे हैं। अभी से दिन का तापमान 31 डिग्इरी के पार जा चुका है। सुबह-शाम वाली गुलाबी ठंड भी विदा होने लगी है। इस बार होली तक रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है।

यूपी में आज का मौसम (26 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में होली से पहले ही सूरज के तेवर देखने को मिल रहे हैं। सुबह-शाम पड़ने वाली गुलाबी ठंड भी अब विदा होने लगी है। दिन में धूप की तल्खी भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सूरज की तपिश अभी से ही लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। यूपी के कई जिलों में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिससे कई जगहों पर लोग पंखे भी चलाने लगे हैं। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है। साथ ही धूप भी तीखी हो जाएगी, जिससे गर्मी में और बढ़ोत्तरी होगी।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार इस सप्ताह दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे राज्य में सामान्य से काफी अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

End of Feed