शहर

UP Weather: यूपी में होली से पहले ही दिखे गर्मी के तेवर, 31 डिग्री के पार पहुंचा पारा; जानें 7 दिन में कितना बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 Feb 2026: यूपी में होली से पहले ही गर्मी के तेवर नजर आने लगे हैं। अभी से दिन का तापमान 31 डिग्इरी के पार जा चुका है। सुबह-शाम वाली गुलाबी ठंड भी विदा होने लगी है। इस बार होली तक रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (26 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में होली से पहले ही सूरज के तेवर देखने को मिल रहे हैं। सुबह-शाम पड़ने वाली गुलाबी ठंड भी अब विदा होने लगी है। दिन में धूप की तल्खी भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सूरज की तपिश अभी से ही लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। यूपी के कई जिलों में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिससे कई जगहों पर लोग पंखे भी चलाने लगे हैं। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है। साथ ही धूप भी तीखी हो जाएगी, जिससे गर्मी में और बढ़ोत्तरी होगी।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार इस सप्ताह दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे राज्य में सामान्य से काफी अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

होली तक पड़ सकती है तेज गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ला नीना के कमजोर होने के कारण फरवरी माह में ऐसी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। इसका पहले ही पूर्वानुमान किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार होली के आसपास यूपी में रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। बुधवार को यूपी में सबसे गर्म जिला हमीरपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article