शहर

UP Weather: यूपी में होली के बाद बढ़ी गर्मी की मार, दिन में चुभने लगी धूप; पछुआ हवाएं भी पड़ी धीमी

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 March 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च शुरू होने के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। जिससे दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी महसूस हो रही है।

Image

यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (06 March 2026): उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी जोर पकड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। जिसके कारण दिन में सूरज की तपिश भी बढ़ती जा रही है, जिससे अभी से ही दिन में तेज धूप निकलने लगी है। ऐसे में दिन में बाहर निकलने पर धूप चुभन भरी लगने लगी है। दिन के साथ ही अब रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्से में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस होने लगी है। गुरुवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार भी धीमी हो गई है। जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने वाला है। जिससे दिन में तेज धूप निकली रहेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। आगामी एक सप्ताह तक यूपी में मौसम साफ ही बने रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने या बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। 11 मार्च तक यूपी के किसी भी हिस्से में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि साफ मौसम के कारण दिन में धूप की तपिश में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

पछुआ हवाएं कम होने के बाद बढ़ेगा पारा

आईएमडी के अनुसार पछुआ हवाओं की रफ्तार घटने से तापमान में इजाफा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। हालांकि तापमान सामान्य से अधिक या काफी अधिक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

यूपी का सबसे गर्म जिला

यूपी में गुरुवार को सबसे गर्म जिला बांदा दर्ज हुआ, यहां का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद झांसी में 35.1 डिग्री, आगरा में 34.4 डिग्री और हमीरपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद फतेहपुर में 14.2 डिग्री, बहराइच में 14.4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!