UP Weather: यूपी में मार्च में ही मई वाली गर्मी! पारा 35 के करीब; ये 5 जिले सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 March 2026: उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। मार्च की शुरुआत में ही धूप की तपिश काफी बढ़ गई है। जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम (05 March 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिन में सर्दी का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। सिर्फ सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को अभी से अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन और रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। यूपी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में रात में भी ठंड का असर कम हो जाएगा और गर्मी पड़ने लगेगी।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी हिस्से में तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव होने की संभावना है। लेकिन इसका प्रभाव यूपी में पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस पूरे हफ्ते राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने या बारिश होने का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। आज के बाद पछुआ हवाएं भी थम जाएंगी। जिससे दिन में गर्मी की तल्खी ज्यादा महसूस हो सकती है। इससे तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है।

End of Feed