शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (04 March 2026) UP Weather Today: होली पर यूपी में धूप करेगी परेशान या बारिश के हैं आसार? जानें आज का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 March 2026: उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। साफ मौसम और तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच चुकाहै। आज होली के दिन यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम (04 March 2026): उत्तर प्रदेश में गर्मी तेजी से जोर पकड़ रही है। पिछले दिनों से धूप भी तीखी निकल रही हैं। हालांकि कई जिलों में सुबह और शाम अभी भी ठंडा मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। जिससे कई जिलों का मौसम प्रभावित हो सकता है। इससे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। क्या इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में भी आज होली के दिन बारिश होगी, आइए जानते हैं?

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के लोगों को इस बार होली पर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी भी परेशान कर सकती है। इस दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। जिनकी रफ्तार 35 से 35 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, पूरे दिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

दो दिन तक जारी रहेंगी तेज हवाएं

आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले दो दिन तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है। जिसके बाद हवाओं का दौर थम जाएगा। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और मौसम भी साफ ही बना रहेगा। 6 से 9 मार्च के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हवाएं थमने के बाद दिन में धूप की तल्खी और तेज महसूस होगी। इस दौरान तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों में यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला झांसी रहा, यहां का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद फतेहपुर में 34.6 डिग्री और वाराणसी में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मंगलवार को यूपी का सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां पर 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जिसके बाद बहराइच में 11.6 डिग्री और फुरसतगंज में 13.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article