यूपी में आज का मौसम (04 June 2026): उत्तर प्रदेश में इस बार नौतपा में धरती तपी नहीं, जिसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा। नौतपा के शुरुआती दिनों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी था। लेकिन बाद में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया। पिछले 10 दिनों से यूपी में आंधीं-बारिश का दौर जारी है। जिससे लू पूरी तरह से गायब है और गर्मी से भी बड़ी राहत बनी हुई है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके प्रभाव से यूपी में बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।
यूपी में 4 जून को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के लगभग 20 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सहारनपुर, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर के आसपास के इलाके शामिल हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 50 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा बारिश का दायरा
पिछले 24 घंटे में यूपी के लगभग 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला बस्ती रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव हुए विक्षोभ का प्रभाव 5-6 जून को मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण इन इलाकों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
यूपी में कब पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से लेकर अब तक सामान्य से अधिक बारिश प्रदेश में हो चुकी है। यूपी में 18 से 20 जून तक मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद 22 जून तक यह लखनऊ तक पहुंच सकता है।
