UP Weather: यूपी में गर्मी का वार शुरू, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई तपिश; इन जिलों में अभी भी रातें सर्द

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 March 2026: उत्तर प्रदेश में होली से पहले ही गर्मी तेज होने लगी है। साफ मौसम और तेज धूप के कारण तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है।

यूपी में आज का मौसम (03 March 2026): उत्तर प्रदेश में गर्मी जोर पकड़ने लगी है। होली से पहले ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। दिन में तेज धूप निकल रही है। मौसम साफ रहने के कारण तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे अभी से अप्रैल-मई जैसी गर्मी दिन में महूसस होने लगी है। इस दौरान यूपी के कई हिस्सों में करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी सुबह और रात के समय मौसम ठंडा बना हुआ है। लेकिन दिन में तेज धूप परेशान करने लगी है। सोमवार को यूपी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। इस दौरान हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

UP Weather

यूपी का मौसम

आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही धूप खिली रहेगी और दिन चढ़ने के साथ ही इसकी तल्खी भी बढ़ जाएगी। इस दौरान तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा। जिसकी रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आने वाले दिन में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन हवाओं के थमते ही गर्मी और तीखी महसूस होने लगेगी।

End of Feed