शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (02 June 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का यू-टर्न! थमने लगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से फिर लौटेगा आंधी-तूफान का दौर

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 June 2026: यूपी में पिछले सप्ताह से जारी बारिश का दौर अब कमजोर पड़ने लगा है और इसका असर कुछ जिलों तक सीमित रह गया है। हालांकि 3 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में फिर आंधी और बारिश का दौर लौट सकता है।

Image

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम (02 June 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। पिछले सप्ताह से जारी बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। बारिश का दायरा भी घटकर सिर्फ कुछ जिलों तक रह गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बारिश का मौसम देखने को मिल रहा था। जिसका प्रभाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि 3 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण एक बार फिर यूपी में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी में 2 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, जालौन, औरेया, महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान चलने की भी आशंका है। बाकी जिलों में तेज धूप निकलेगी, जिससे गर्मी परेशान कर सकती है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बढ़ेगा बारिश का दायरा

IMD के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यूपी में एक बार फिर बारिश का सिलसिला तेज होगा। जिसके प्रभाव से 5 जून तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। जिसके बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा और धूप भी तेज हो जाएगी। इसके साथ ही तापमान भी ऊपर चढ़ेगा और एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article