उत्तर प्रदेश का मौसम (01 June 2026) UP Weather Today: यूपी में IMD का बड़ा अलर्ट, 63 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01 June 2026: यूपी में जारी बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आज 63 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (01 June 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले 4 दिनों से जारी बारिश के मौसम के चलते लू पूरी तरह से गायब हो गई है। साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। जिससे कई जगहों पर मौसम भी सुबह-शाम सुहावना हो गया है। बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 63 जिलों में आंधी-बारिश का लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश ने एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पर भी इस मौसम का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कई जगहों पर बारिश जनित हादसों में जनहानि की खबरें भी सामने आई हैं। साथ ही आंधी-तूफान के कारण बिजली के खंभे गिरने, पेड़ टूटने और टिनशेड उड़ने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

UP Weather

यूपी में आज 63 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

यूपी में 1 जून को कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज सुबह से ही अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज 63 जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed