शहर

दिल्ली के ITO में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के परिसर में लगी आग, पाया गया काबू

दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली और आठ अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। आग बुझाने का काम जारी है।

Image

दिल्ली के ITO में शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग

Photo : ANI

Fire breaks out in Ministry of Education office- मध्य दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर के इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली और आठ अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। आग को काबू कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, उन्हें विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीमों ने आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया है।

पहले बताया जा रहा था कि आग शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी है। लेकिन बाद में इसे लेकर मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया- कुछ मीडिया रिपोर्टों में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में आग लगने की गलत सूचना दी गई है। स्पष्टीकरण दिया जाता है कि शिक्षा मंत्रालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है। जबकि, आग लगने की घटना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के परिसर में हुई है, जो 4-ब्लॉक बी, इंद्रप्रस्थ एस्टेट, विकास मार्ग (आईटीओ), नई दिल्ली - 110002 में स्थित है।

आग लगने की घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए यह स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है। इसके अलावा, एसपीए की इमारत में लगी आग मामूली थी और उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई जगहों पर इन घटनाओं से भारी नुकसान भी हुआ है। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article