शहर

श्रमिकों के हित में श्रम विभाग का बड़ा फैसला, औद्योगिक असामंजस्य दूर करने के लिए समिति गठित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने अहम कदम उठाया है। नोएडा में औद्योगिक असंतुलन को दूर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

Image

नोएडा में औद्योगिक असामंजस्य दूर करने के लिए गठित की गई समिति (फोटो: ANI)

Photo : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग ने एक अहम निर्णय लिया है। औद्योगिक माहौल में सामंजस्य स्थापित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नोएडा में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न संबंधित पक्षों से संवाद कर समाधान तलाशेगी।

औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे अध्यक्षता

इस समिति की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन) को सदस्य बनाया गया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश (कानपुर) से नामित एक अधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनको किया गया समिति में शामिल

समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधियों और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह टीम गौतम बुद्ध नगर पहुंच चुकी है और मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके साथ ही, नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बीच इस मामले को लेकर अफवाहें फैलाने के आरोप में दो 'सोशल मीडिया हैंडल' के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही शुरू की गयी है। पुलिस के बयान में कहा गया, ''गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों और लोगों को भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।'' पुलिस ने बताया कि इस मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में ’एक्स’ के दो हैंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

पुलिस ने कहा कि नोएडा में कथित रूप से बाहरी तत्वों द्वारा भड़काये जाने पर कई स्थानों पर प्रदर्शन और एक जगह पर हिंसा हुई, जिसे न्यूनतम बल का उपयोग करके काबू में कर लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना के दौरान कोई गोलीबारी नहीं की गई है और जनता से आग्रह किया कि वे गलत जानकारी न फैलाएं। पुलिस का यह बयान नोएडा में कई स्थानों पर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों द्वारा शुरू किये गये हिंसक आंदोलन के बीच आया है। पुलिस ने जनता से एक बार फिर अपील की कि वे बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा करने से बचें और शांति बनाए रखे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article