मेट्रो सिटी में होंगे Invest UP के ऑफिस, निवेश के साथ रोजगार को बूस्ट देने की तैयारी; योगी गवर्नमेंट का ये है प्लान

योगी सरकार ने बड़ी पहल करते हुए देश के तीन मेट्रो सिटी में इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) के ऑफिस स्थापित करने पर विचार कर रही है। ये ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में स्थापित किए जा सकते हैं। इससे प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने एवं प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा काफी फायदा होगा। निवेश को लेकर योगी सरकार की नीति, उपलब्धियों और निवेशकों की हर समस्या का किया समाधान जाएगा।

लखनऊ : योगी सरकार उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। ऐसे में योगी सरकार प्रदेश में देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। यही वजह है कि योगी सरकार निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए अब एक नई रणनीति पर विचार कर रही है। इसके तहत योगी सरकार देश के तीन मेट्रो सिटीज क्रमश: नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्ट यूपी के ऑफिस की स्थापना पर मंथन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य निवेशकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनके प्रश्नों का समाधान करना और प्रदेश की निवेश नीति तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत करना है।

Invest UP

(फाइल फोटो)

निर्णायक साबित होगा योगी सरकार का फैसला

योगी सरकार देश के इन तीन शहरों में इन्वेस्ट यूपी का ऑफिस स्थापित कर एक ऐसा नेटवर्क बनाना चाहती है, जिससे प्रदेश को निवेशकों के लिए और भी अधिक सुलभ तथा आकर्षक बनाया जा सके। इससे न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि लाखों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश न केवल एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, बल्कि 'विकसित भारत 2047' की दिशा में भी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्णय प्रदेश को एक निवेश का हब बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि देश के विभिन्न शहरों में इन्वेस्ट यूपी के ऑफिस को स्थापित करने का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है। इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से हम निवेशकों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें प्रदेश के व्यापारिक माहौल से परिचित कराएंगे। हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि निवेशक यूपी को एक प्राथमिक गंतव्य के रूप में देखें।

End of Feed