UP सरकार इतने रुपये में खरीद रही धान, बिक्री से पहले किसानों को करना होगा यह काम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक अक्‍टूबर से धान खरीद की प्रक्रिया चल रही है। अब न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। 'धान कॉमन' को 2183 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जा रहा है।

लखनऊ: यूपी में सरकारी धान की खरीद एक नवंबर से पूरे प्रदेश शुरू हो गई है। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू के मुताबिक, अबतक पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, झांसी मंडल व लखनऊ मंडल के तीन जिलों (हरदोई, खीरी और सीतापुर) में एक अक्टूबर से धान की खरीद चल रही है। वहीं, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ के साथ अयोध्या मंडल के जिलों में भी 20 अक्टूबर से खरीद जारी है। अब एक नवंबर से पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवीपाटन, आजमगढ़, विंध्याचल, वाराणसी, चित्रकूट, बस्ती, प्रयागराज और कानपुर मंडलों में भी धान की खरीद शुरू हो गई है। अब तक क्रय केंद्रों के जरिए 10,912 किसानों से 68,016 टन धान खरीदा जा चुका है जबकि, पिछले साल इस अवधि में 4,346 किसानों से 28,226 टन धान की खरीद हुई थी।

Paddy Procurement Started in Uttar Pradesh

यूपी में धान की खरीद शुरू

इस वेबसाइट पर कराएं रजिस्ट्रेशन

धान खरीद की सरकारी प्रक्रिया अगले साल 29 फरवरी 2024 तक चलेगी। इस अवधि में जो किसान न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य अपना धान बेचना चाहते हैं, उन्‍हें पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्‍हें आधार कार्ड नंबर की जरूरत पड़ेगी। किसानों को भूमि विवरण के साथ ही खतौनी/खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान/अन्य) का रकबा (हेक्टेयर में) दर्ज करना होगा। अगर, ज्‍यादा जानकारी चाहते हैं तो किसान टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान मित्र (UP KISAN MITRA) मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

End of Feed