UP News: बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा बड़ा झटका, 25 फीसदी मंहगी हो सकती है इलेक्ट्रिसिटी

UP News: उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों ने नियामक आयोग में एआरआर दाखिल कर दिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बिजली की दरों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतों में हो सकती है वृद्धि। विधुत वितरण निगम द्वारा हाल ही में विद्युत नियामक आयोग को वार्षिक राजस्व आवश्यकता को लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्वात में उन्होंने बिजली की खरीद और बिजली के बिल से मिलने वाली रकम के बीच के अंतर को दिखाया है। जानकारी के अनुसार बिजली की खरीद और बिल से आने वाली रकम से बीच बहुत बड़ा अंतर है। दाखिल इस प्रस्ताव के अनुसार, ये अंतर कुछ 1-2 करोड़ का नहीं बल्कि 11 से 12 हजार करोड़ का है।

UP Electricity companies Filed ARR Price Will be Hike up to 25 Percent

यूपी में बढ़ सकती है बिजली की कीमतें

बिजली के बढ़ेंगे दाम

प्रस्वात के माध्यम से नियामक आयोग को होने वाले घाटे की सूचना दी गई है। यदि नियामक आयोग बिजली कंपनियों द्वारा दाखिल किए एआरआर को मंजूरी देता है तो ये मान लीजिए की आने वाले समय में बिजली के दामों में वृद्धि हो सकती है। जानकारी के अनुसार बिजली की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है।

End of Feed