Train Cancelled: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यूपी में कोहरे ने आते ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण रेल परिचालन में समस्या आ रही है। जिसके चलते दो दर्जन ट्रेनों को फरवरी तक निरस्त किया गया है। इनमें 24 ट्रनों का नाम शामिल है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। दिसंबर में कई ट्रेनें अपने निर्धारित रास्तों की जगह बदले हुए रूट से चलेंगी।
फरवरी तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
कोहरे के चलते निरस्त की गई ट्रेनों में डबलडेकर, हमसफर समेत कई ट्रेनों के नाम शामिल हैं जिन्हें 29 फरवरी तक रद्द किया गया है। इसके अलावा 15621/15622 कामाख्या आनंदविहार टर्मिनल को 7-8 दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त किया गया है। जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस अप/डाउन को 5 दिसंबर और 7 दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनल गोरखपुर, सिंगरौली शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस, लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र गोरखपुर पाटलिपुत्र, छपरा फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस, आजमगढ़ दिल्ली आजमगढ़ एक्सप्रेस और ग्वालियर बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस की अप/डाउन ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रदद् की गई हैं।
इन गाड़ियों का रूट रहेगा डायवर्ट
रेलवे ने कोहरे के कारण कई ट्रनों के रूट भी डायरवर्ट किए हैं। इनमें दून एक्सप्रेस, सतलज एक्सप्रेस की अप/डाउन ट्रेन का रूट 3 से 9 दिसंबर तक डायवर्ट रहेगा। भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 5 दिसंबर और अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 8 दिसंबर को डायवर्ट रहेगी। इन ट्रेनों को मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा कोटा पटना एक्सप्रेस 3 दिसंबर को, फरक्का एक्सप्रेस 3,5,7,8 दिसंबर को, द्वारिका एक्सप्रेस 4 दिसंबर को, जम्मूतवी एक्सप्रेस को 3 से 9 दिसंबर तक डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेन इन तारीखों में सुल्तानपुर के रास्ते चलेंगी। 4,6,9 दिसंबर को सरयू यमुना एक्सप्रेस, 7दिसंबर को यशवंत गोरखपुर एक्सप्रेस, 6 दिसंबर को उदयपुर सिटी गुवाहादी और 8 दिसंबर को सूरत मुजफ्फरपुर एक्स्प्रेस बदले हुए रूट से चलेगी। इन तारीखों में इन गाड़ियों का रूट गोंडा के रास्ते रहेगा।
