UP Election 2027 : पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन का 'सामाजिक संपर्क', दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, बुलडोजर स्वागत पर जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता अजब सिंह के घर पहुंचकर भोजन किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ संगठन और 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं। खासकर, भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान को रफ्तार देने की कवायत में जुट गई है। इसी बीच मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पश्चिमी यूपी को साधने के प्रयास में सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक संपर्क पर भी जोर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन नबीन भाजपा के अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े कार्यकर्ता अजब सिंह के घर पहुंचे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ भोजन किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, मेरठ में बुलडोजर लेकर स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं के लिए नितिन नबीन का काफिला नहीं रुका। माना जा रहा है कि बुलडोजर से स्वागत को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नाराज थे।

Nitin Nabin visit Dalit BJP Worker Home Ajab Singh

दलित कार्यकर्ता अजब सिंह के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

अजब सिंह के घर नबीन करीब 25 मिनट रुके। यहां उन्होंने दाल, रोटी, पुलाव, आलू की सब्जी, रायता और आइसक्रीम खाई। इस दौरान पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। अजब सिंह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। उनके घर जाने के कार्यक्रम को भाजपा के संगठनात्मक दौरे के बीच सामाजिक संपर्क के एक हिस्से के तौर पर रखा गया था।

End of Feed