UP News: सफाई कर्मियों के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बीमा सुविधा के साथ मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में आयोजित हुए नगर निगम सम्मेलन मे स्वच्छता कर्मियों के मानदेय के साथ कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इससे सफाई कर्मियों को कई बड़े लाभ मिलेंगे।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की अपनी यात्रा में नगर निगम के एक कार्यक्रम हिस्सा लेते हुए स्वच्छता कर्मियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान में स्वच्छता कर्मियों को कई योजनाओं का लाभ देने की बात की गई है, जिसमें स्वच्छता कर्मियों के न्यूनतम मानदेय/वेतन को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई गई।

UP CM Yogi Announced 176 Scheme in Gorakhpur for Sanitation Workers

सीएम योगी ने किया स्वच्छता कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान

नगर निगम द्वारा आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मेलन के साथ विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कवर और उज्जवला योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक सभी लाभ देने की तैयार करते हुए सीएम योगी ने इसका ऐलान किया। ये लाभ प्रदेश भर के सभी स्वच्छता कर्मियों को दिया जाएगा।

End of Feed