शहर

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के दर्शन का है प्लान, यहां मिलेगी रहने-खाने की मुफ्त सुविधा, देखें डिटेल्स

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए कई फ्री सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है। इसमें खाने से लेकर रहना और लॉकल की सुविधा भी शामिल है।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लाखों की तादाद में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भारत के साथ पूरे विश्व में अयोध्या राम मंदिर की चर्चा की जा रही है। लंबे समय के इंतजार के बाद रामलला के दर्शन को उत्सुक भक्तों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन हजारों-लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा होने से कई सप्ताह पहले ही लोगों ने अयोध्या जाने की अपनी टिकट बुक कर रखी थी। अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए व्याकुल हैं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है। यहां हम आपको राम मंदिर के दर्शन के दौरान मिलने वाली कई फ्री सेवाओं के बारे में बताएंगे। इसमें रहने से खाने तक की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। आइए जानें...

मुफ्त लॉकर सेवा

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बता दें कि यहां फ्री लॉकर सेवा उपलब्ध है। इस लॉकर सेवा की सबसे अच्छी बात ये है कि ये सेवाएं राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित है। जन्मभूमि पथ पर एक सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है। यहां आपको फ्री में मिलने वाली सुविधाएं दिखाई देंगी, जिसमें लॉकर सेवा भी शामिल है। यहां श्रद्धालुओं के लिए 25000 लॉकर बनाए गए हैं, जिसमें अपना सामान रख वह मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

फ्री व्हीलचेयर सेवा

दिव्यांगजन और वृद्ध श्रद्धालु, जो रामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं उन्हें फ्री व्हीलचेयर की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने प्रभु श्रीराम के दर्शन का आनंद प्राप्त कर सकें।

रहना-खाना मुफ्त

राम मंदिर ट्रस्ट ने भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए रहने की फ्री सेवा प्रदान की जा रही है। इन श्रद्धालुओं को रहने के लिए कई स्थानों पर अस्थाई टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। यहां श्रीराम के भक्त मंदिर के दर्शन करने के बाद रात्रि गुजार सकते हैं। रहने के साथ राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा फ्री खाने की व्यवस्था अलग-अलग स्थान पर रखी गई है। ताकि कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे। फ्री पानी, फ्री लॉकर, फ्री स्टे और खाने के साथ आपको अयोध्या राम मंदिर के दर्शन बिना किसी दिक्कत के हो सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article