UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की अपनी यात्रा में नगर निगम के एक कार्यक्रम हिस्सा लेते हुए स्वच्छता कर्मियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान में स्वच्छता कर्मियों को कई योजनाओं का लाभ देने की बात की गई है, जिसमें स्वच्छता कर्मियों के न्यूनतम मानदेय/वेतन को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई गई।
नगर निगम द्वारा आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मेलन के साथ विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कवर और उज्जवला योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक सभी लाभ देने की तैयार करते हुए सीएम योगी ने इसका ऐलान किया। ये लाभ प्रदेश भर के सभी स्वच्छता कर्मियों को दिया जाएगा।
न्यूनतम वेतन की गारंटी
सीएम ने स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम वेतन की गारंटी देने की बात की और पूरे प्रदेश में इसे सुनिश्चित करने की भी जानकारी दी। इसके साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया है। स्वच्छता कर्मियों के न्यूनतम वेतन के लिए गठित कमेटी द्वारा जल्द एक रिपोर्ट भी सौंपी जाएगी। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
दुर्घटना बीमा सुविधा एंव कल्याण कोष
गोरखपुर नगर निगम द्वारा आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ई-सेवा पोर्टल समेत दुर्घटना बीमा सुविधा एंव कल्याण कोष का शुभारंभ किया गया है। ये बीमा सुविधा और कल्याण कोष दस लाख रुपये तक का होगा।
176 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
इस सम्मेलन के दौरान सीएम योगी द्वारा नगर निगम को 176 विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये परियोजनाएं करीब 116 करोड़ की लागत की है। इसके साथ सीएम द्वारा कल्याण कोष के चार सफाई मित्रों को सहायता राशि का चेक दिया और इसके साथ यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स वितरित किया गया।
सीएम योगी ने किया स्वच्छता कर्मियों का संबोधन
सम्मेलन का संबोधन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सफाई कर्मचारी शहरों की काय बदलने का कार्य करते हैं। वह इस कार्य को पूरी प्रतिबद्धता से करते हैं। इसके दौरान उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण का भी जिक्र किया। बता दें कि इस साल गोरखपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में 22 वें स्थान पर है। इससे पहले ये शहर 74 वें स्थान पर था। सफाई कर्मियों का उत्साह बढाते हुए उन्हें जानकारी दी और इसका पूरा श्रेय सफाई कर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी में तीन स्टार मिले है। आगे आने वाले समय पर चर्चा करते हुए सीएम कहते ही अगली बार गोरखपुर का लक्ष्य टॉप 10 में आने का है उसके बाद टॉप 3 में भी। स्वच्छता के इस मिशन को सफल बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का भी प्रयत्न किया। इस प्रकार सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कई परियोजनाओं की सौगात दी गई।
