शहर

UP, Bihar Weather Report: आज दशहरे पर दिल्ली-यूपी में मौसम रहेगा साफ, बिहार में बारिश की संभावना

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा:

Image

आपके शहर में मौसम का हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today: दशहरे के दिन आज दिल्ली में सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन दिन तक मौसम साफ हो जाएगा। वहीं यूपी में भी आज मौसम साफ रहेगा। मध्य प्रदेश के मौसम में आज थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दशहरे के दिन यहां तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। वहीं बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली मौसम

दिल्ली में आज सुबह दिल्ली के मौसम में ठंडक घुलनी शुरू हो गई है। यहां सुबह और रात में मौसम ठंडा देखने को मिल रही है। आज यहां हल्की धुंध देखने को मिलेगी। राजधानी में विजयादशमी पर मौसम दोपहर में साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि प्रदूषण का स्तर दिल्ली में खतरनाक बना हुआ है। इसमें बीते दो दिनों में इजाफा ही देखने को मिला है।

यूपी मौसम

उत्तर प्रदेश में दिन में धूप और सुबह- रात के मौसम मेंहल्की ठंड महसूस हो रही है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में रात में हल्की ओस भी शुरू हो गई है। यूपी में मौसम आज साफ रहेगा। दशेहरे के दिन यहां बारिश की संभावना नहीं है। इस बार रावण दहन के दिन बारिश की कोई बाधा नहीं पड़ेगी।

मध्य प्रदेश मौसम

मध्य प्रदेश में भी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दशहरे के दिन आज एमपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां आज तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दशहरे पर एमपी में तापमान कुछ और गिर सकता है। हालांकि अक्टूबर में मध्य प्रदेश में हल्की ठंड ही रहेगी, नवबंर में ही ठंड अपना जोर पकड़ना शुरू करेगी।

बिहार मौसम

दशहरे के अवसर पर आज बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों बांका, भागलपुर, खगड़िया, जमुई और मुंगेर शामिल है। बिहार में कल भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। बिहार में भी दिन में मौसम सामान्य रहता है और शाम से रात होते ही हल्की ठंडक हो जाती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!