UP, Bihar Weather Forecast Today: अक्टूबर आने के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। जहां दिल्ली में अभी भी गर्मी पड़ रही है, वहीं यूपी में शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। बिहार और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिसका दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसका असर दिखेगा।
दिल्ली का मौसम
अक्टूबर आने के बाद भी दिल्ली की गर्मी में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन अब मौसम अपनी करवट जल्द बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।
यूपी का मौसम
यूपी में सुबह और शाम के मौसम मे बदलाव देखने को मिल रहा है, यहां का मौसम एक ही दिन में ठंडी और गर्मी के बीच झूल रहा है, यहां सुबह में मई जून जैसी गर्मी रहती है वहीं रात में दिसंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है। उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने मानसून के लौटने का ऐलान पहले ही कर दिया है। अब राज्य में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। एमपी में 14 अक्टूबर के बाद रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
बिहार का मौसम
बिहार में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में मानसून के विदा होने की संभावना है। बिहार के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। आधे अक्टूबर के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
